दिल्ली सरकार ने सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद की

नयी दिल्ली 08 मई (वार्ता) भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी अधिकारियों की छुट्टियां रद कर दी है।

दिल्ली सरकार के विशेष सचिव (सेवा) की ओर से गुरुवार को एक पत्र में कहा गया है कि हालिया स्थिति को देखते हुए किसी भी अधिकारी को छुट्टियां नहीं जायेंगी।

पत्र में कहा गया है कि मौजूदा स्थिति और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की तैयारियों को देखते हुए सक्षम प्राधिकारी ने निर्देश दिया है कि अगले आदेश तक दिल्ली सरकार के किसी भी अधिकारी/ कर्मचारी को कोई छुट्टी नहीं दी जाएगी।

 

Next Post

रुपया 68 पैसे लुढ़का

Thu May 8 , 2025
मुंबई, 08 मई (वार्ता) भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 68 पैसे लुढ़ककर 85.45 रुपये प्रति डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 84.77 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। कारोबार की शुरुआत में रुपया 16 पैसे की मजबूती के […]

You May Like