वाराणसी, 02 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे में लगभग 2183.45 करोड़ की 52 योजनाए का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जिसमे सड़क, स्वास्थ, शिक्षा, खेल, पर्यटन और बुनियादी और विकास की योजनाएं शांमिल हैं।
श्री मोदी सुबह लगभग 10 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे जहां उनका स्वागत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के अन्य नेता करेंगे। प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के बनौली (कालिका धाम) गॉव जनसभा स्थल पहुंचेंगे।
श्री मोदी दिव्यांगजनों और वृद्धों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण भी बाटेंगे। इसके अलावा देश के अन्नदाताओ को पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की जाएगी, जिसमे पूरे देश के 9.70 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के खाते में 20,500 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित होगी। श्री मोदी की बड़ी जनसभा सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के बनौली (कालिका धाम) गांव में प्रस्तावित है। भाजपा का दावा है की जनसभा में 50 हज़ार से अधिक लोग प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को सुनने के लिए पहुंचेंगे।
भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का यह 51वां काशी दौरा होगा। प्रधानमंत्री की जनसभा में 50 हज़ार से अधिक लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि जनसभा स्थल पर बने 20 ब्लॉकों में प्रत्येक में एक इंचार्ज तथा 12-12 पदाधिकारियों की विशेष तैनाती की गई है। वीआईपी, महिलाएं, किसान, प्रबुद्धजन, मीडिया एवं दिव्यांगजनों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है।
श्री मोदी 565.35 करोड़ की 14 परियोजनाओं करेंगे का लोकार्पण करेंगे जिसमें वाराणसी-भदोही मार्ग का 4 लेन चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, हरदत्तपुर रेलवे स्टेशन के पास मोहनसराय-अदलपुरा रोड पर 02 लेन आरओबी 10ए का निर्माण,36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर में 300 व्यक्तियों की क्षमता वाले बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण,सीएसआर के अंतर्गत 08 कच्चे घाटों का पुनर्विकास,सेवापुरी स्थित कालिका धाम मंदिर का पर्यटन विकास, डॉ.भीमराव अंबेडकर खेल स्टेडियम, लालपुर में सिंथेटिक हॉकी मैदान का पुनर्निर्माण, तिलमापुर, शिवपुर में रंगीलादास कुटिया के पास तालाब का सौंदर्यीकरण और घाट का निर्माण,वाराणसी में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर एवं डॉग केयर सेंटर का निर्माण आदि शामिल हैं।
