मुरैना: एक व्यक्ति ने पहले पत्नी पर हंसिया से हमला किया, फिर जहर खा लिया। पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।मामला खुमानपुरा गांव का है। रामविलास कुशवाहा (55) और उसकी पत्नी सरोज (50) कैलारस क्षेत्र में लीलहर का पुरा गांव के रहने वाले थे। खुमानपुरा गांव में जमीन बटाई पर लेकर खेती करते थे। दोनों खेत में ही झोपड़ी बनाकर रहते थे।
रामविलास शराब पीकर झोपड़ी पर पहुंचा, जहां पत्नी से झगड़ा करने लगा। पत्नी ने जवाब दिया तो तैश में आकर उसने हंसिये से हमला कर दिया। वारदात के बाद उसने अपनी बड़ी बेटी नंदिनी को फोन किया। लड़खड़ाती आवाज में बताया कि पत्नी को मार दिया है और खुद भी जहर खा लिया है। बेटी नंदिनी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। महिला को कैलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया, हालांकि उसकी मौत हो गई। घटनास्थल से खून से सना हंसिया और ईंट बरामद की गई है।
