चार लाइनों वाले बनाए जाएंगे देश के सबसे व्यस्त सात रेलवे मार्ग: वैष्णव

नयी दिल्ली 26 अगस्त (वार्ता) रेलवे दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई और गुवाहाटी जैसे शहरों को जोड़ने वाले देश के सबसे व्यस्त सात रेल मार्गों को चार लाइनों में तब्दील करने जा रही है।

इस बात की जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दी है। उन्होंने यात्री परिवहन और माल ढुलाई को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सरकार ने देश के सबसे अधिक व्यस्त सात मार्गों को चार लाइनों वाला बना रही है। उन्होंने कहा कि ये मार्ग दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई और गुवाटी जैसे शहरों को जोड़ते हैं।

उन्होंने बताया कि इन मार्गों की कुल लंबाई करीब 11,000 किलोमीटर है और ये मार्ग देश के कुल रेल यातायात का लगभग 41 प्रतिशत भार संभालते हैं तथा पूरे रेल नेटवर्क में इनकी हिस्सेदारी 16 प्रतिशत है। उन्होंने इनमें से कुछ पर काम पूरे हो चुके हैं, जबकि कुछ मार्गों पर काम चल रहे हैं। वहीं कुछ मार्गों के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है और मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद उस पर काम शुरू किया जाएगा।

रेल मंत्री ने बताया कि इन रेल मार्गों को चार लाइनों वाला बनाना भारतीय रेल की क्षमता बढ़ाने की व्यापक योजना का हिस्सा है। इसका उद्देश्य अधिक क्षमता वाला रेल नेटवर्क तैयार करना, परिवहन की लागत कम करना और पर्यावरण के लिए अधिक स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देना है।

गौरतलब है कि भारतीय रेलवे के सात सबसे व्यस्त (एचडीएन ) गलियारों के अधिकांश हिस्सों में दोहरी लाइन है। हालांकि कुछ प्रमुख खंडों पर यातायात के दबाव के कारण तीसरी, चौथी और उससे अधिक लाइनें भी मौजूद हैं।

 

 

Next Post

रसुवा में अचानक आयी बाढ़ से कैलाश मानसरोवर जाने वाले करीब 400 श्रद्धालुओं से संपर्क टूटा

Wed Aug 26 , 2026
काठमांडू, 26 अगस्त (वार्ता) नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार तड़के अचानक आयी बाढ़ के बाद तिब्बत स्थित कैलास मानसरोवर की यात्रा पर गये 93 नेपाली नागरिकों और बड़ी संख्या में भारतीय श्रद्धालुओं सहित लगभग 400 तीर्थयात्रियों से संपर्क टूटने की रिपोर्ट है। ये तीर्थयात्री बुधवार को तिब्बत में प्रवेश […]

You May Like