
उज्जैन। रायसेन का रहने वाला ऋषभ मीणा इंजीनियर था और दो माह पहले वह शहर में चल रहे निर्माण कार्यों में इंजीनियरिंग करने के लिए उज्जैन आया था।उसने केशरबाग कॉलोनी में किराये का मकान लिया था। दो साथियों के साथ रह रहा था। शुक्रवार को वह अपनी साइड पर नहीं गया और दिनभर मकान का दरवाजा भी नहीं खोला। साथियों ने रात में लौटने पर ऋषभ के दिखाई नहीं देने पर उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन नहीं खुला। शंका होने पर दरवाजे को तोड़ा गया। ऋषभ छत पर जाने वाले रास्ते की सीढिय़ों पर रस्सी के फंदे पर लटका हुआ था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। परिजनों को सूचना दी गई है। जिनके आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आ पाई है।
