अहमद वहीदी आईआरजीसी के कमांडर नियुक्त : मीडिया रिपोर्ट

तेहरान, 01 मार्च (वार्ता) शीर्ष सैन्य अधिकारी अहमद वाहिदी को ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) का नया कमांडर नियुक्त किया गया है। ईरानी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने अमेरिका-इजरायल हमले में मारे गए श्री मोहम्मद पाकपोर का स्थान लिया है।

ईरानी सरकारी टेलीविजन ने रविवार को पुष्टि करते हुए कहा कि अमेरिकी और इजरायली हमलों के दौरान ईरानी सशस्त्र बलों के शीर्ष नेतृत्व की मौत हुई। मृतकों में ईरान के सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ और सर्वोच्च नेता अयातुल्लाअली खामेनेई भी शामिल हैं।

इसके अलावा ईरानी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ अब्दुलर हीम मौसावी, रक्षा मंत्री अज़ीज़ नासिरज़ादेह, आईआरजीसी कमांडर पाकपोर और रक्षा परिषद के सचिव अली शामखानी के भी मारे जाने की खबर है।

शनिवार को अमेरिका और इज़रायल ने तेहरान समेत ईरान के विभिन्न ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिनमें सैन्य प्रतिष्ठानों के साथ नागरिक क्षेत्रों को भी नुकसान पहुंचने और हताहतों की सूचना है। इसके जवाब में ईरान ने इज़राइली क्षेत्र और मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

 

Next Post

विष्णु मांचू दुबई में फंसे, आसमान से बरसीं मिसाइलें, परिवार पर खौफनाक असर, वीडियो शेयर कर कही ये बात

Sun Mar 1 , 2026
साउथ स्टार विष्णु मांचू दुबई में अपने परिवार के साथ फंसे हैं, जहां अमेरिका-ईजरायल और ईरान के बीच मिसाइल हमलों के कारण हालात भयावह हैं। अभिनेता ने परिवार की सुरक्षा की चिंता जताई। दुबई में फंसे साउथ फिल्म स्टार विष्णु मांचू ने सोशल मीडिया पर खौफनाक हालात साझा किए हैं। […]

You May Like