सतना: राज्य शासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम सतना में मंगलवार को जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजेश चतुर्वेदी अध्यक्ष नगर पालिक निगम एवं आर.पी. सिंह कार्यपालन यंत्री उपस्थित रहे। जन-सुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त हुए। विभागवार जानकारी के अनुसार अतिक्रमण से संबंधित 01 आवेदन, पेयजल से संबंधित 06 आवेदन, सड़क प्रकाश व्यवस्था से संबंधित 01 आवेदन, जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित 06 आवेदन, सामान्य प्रशासन से संबंधित 04 आवेदन, विकास कार्य से संबंधित 10 आवेदन, सम्पत्ति कर से संबंधित 02 आवेदन, साफ-सफाई से संबंधित 03 आवेदन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के 05 आवेदन प्राप्त हुए।
प्रस्तुत आवेदनों पर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उनके आवंटन, आवेदनों में कमियों एवं आवेदनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी से अवगत कराया गया। विकास कार्यों के लिए आवेदनों का स्थल निरीक्षण कर कार्यवाही के विधिवत प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए। बताया गया कि जनसुनवाई अगले मंगलवार को पुनः आहुत की जाएगी। साथ ही साथ जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की प्रकरणवार समीक्षा भी की जा रही है। ताकि शहरवासियों की जनसुनवाई में आने का उद्देश्य सफल हो सके
