प्रेम चोपड़ा पर प्रकरण दर्ज, साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता

इंदौर:पंजाब एंड सिंध बैंक का एक खाता अलग अलग राज्यों में हुई साइबर ठगी में इस्तेमाल होने का मामला सामने आया है. साइबर पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर पंढरीनाथ पुलिस ने खाताधारक प्रेम चोपड़ा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.प्रेम चोपड़ा का 13 पीवाय रोड स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक का खाता साइबर ठगी से जुड़े मामलों में इस्तेमाल हुआ है. राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज शिकायतों और साइबर पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी की जांच में खाते का संबंध केरल, तेलंगाना और तमिलनाडु में दर्ज साइबर धोखाधड़ी के मामलों से सामने आया. पुलिस ने खाते को म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल किए जाने की जानकारी के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है.

Next Post

प्रसिद्ध श्री जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में मंत्री ने विधि-विधान से किया पूजन-अर्चन

Sun Sep 6 , 2026
विनय असाटी दमोह: जिले के पावन बांदकपुर धाम स्थित प्रसिद्ध श्री जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में पंचायत, ग्रामीण एवं विकास तथा श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने रविवार अल सुबह पहुंचकर भगवान भोलेनाथ जी व माता पार्वती जी का विधि-विधान से दर्शन व पूजन-अर्चन किया।इस अवसर पर उन्होंने […]

You May Like