पीएम ने दतिया एयरपोर्ट का किया लोकार्पण, खजुराहो के लिए प्लेन ने भरी उड़ान, 7 महिलाओं ने किया सफर

 

*पीएम के बटन दबाते ही दतिया की पहली फ्लाइट ने खजुराहो के लिए टेकऑफ किया*

नवभारत न्यूज

दतिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भोपाल के जंबूरी मैदान से देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर दतिया एयरपोर्ट का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने वर्चुअली बटन दबाकर दतिया एयरपोर्ट से खजुराहो के लिए उड़ान भरने वाली पहली कॉमर्शियल फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई।

इस फ्लाइट में पायलट सहित कुल 8 महिलाएं सवार थीं। एयरपोर्ट के शुरू होने से अब दतिया, भोपाल और खजुराहो से सीधा जुड़ गया है। इससे यात्रा के साथ-साथ पर्यटन, व्यापार और धार्मिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

*केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रहे मौजूद*

समारोह में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू, प्रदेश सरकार में मंत्री ऐदल सिंह कंसाना, सांसद संध्या राय और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा मंच पर मौजूद रहे।

*पहली फ्लाइट का नाम सिंदूर रखा जाए*

मंच से डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दतिया एयरपोर्ट का नाम श्री रावतपुरा के नाम पर हो और जो पहली फ्लाइट है उसका नाम सिंदूर रखा जाए।

*एयरपोर्ट परिसर को भव्य रूप से सजाया गया*

उद्घाटन समारोह के लिए 80×600 फीट का टेंट और 60×25 फीट का मंच तैयार किया गया था। करीब 4,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा और लॉजिस्टिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन मुस्तैद था। हालांकि तमाम कुर्सियां खाली पड़ी रहीं।

*सुपरफास्ट ट्रेनों से भी सस्ता हवाई सफर*

फ्लाइबिग एयरलाइंस की फ्लाइट में शुरुआती चरण में 19 सीटें होंगी। अनुमानित किराया 1,000 रुपए तय किया गया है, जो वंदेभारत और शताब्दी से भी सस्ता है। भोपाल-दतिया का हवाई सफर करीब 1 घंटे 10 मिनट, और दतिया-खजुराहो का सफर सिर्फ 40 मिनट में पूरा होगा। टिकट बुकिंग फ्लाइबिग की वेबसाइट या एयरपोर्ट पर टिकट काउंटर से की जा सकेगी।

*फ्लाइट टाइमिंग शिड्यूल* (सोमवार से गुरुवार) भोपाल-दतिया: दोपहर 1:00 बजे उड़ान, 2:10 बजे आगमन

दतिया-खजुराहो: 2:35 बजे उड़ान, 3:15 बजे पहुंचेगी

खजुराहो-दतिया: 3:40 बजे उड़ान, 4:20 बजे आगमन

दतिया-भोपाल: 4:45 बजे उड़ान, 5:55 बजे पहुंचेगी

Next Post

CM ने इंदौर आकर मेट्रो में किया सफर

Sat May 31 , 2025
इंदौर। आज मेट्रो रेल सेवा शुरू होने के बाद मुख्यमंत्री शाम को इंदौर आए। एयरपोर्ट से सीधे मेट्रो रेल के गांधीनगर स्थित देवी अहिल्याबाई मेट्रो स्टेशन पहुंचे। गांधीनगर से मेट्रो रेल में सुपर कॉरिडोर – 3 तक सफर किया और वापस गांधीनगर अहिल्याबाई स्टेशन पहुंचे। इंदौर मेट्रो रेल सेवा शुरू […]

You May Like