जबलपुर: विजय नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक सिरफिरे युवक ने चाट बनाने में देरी पर एक चाट विक्रेता पर चाकू से हमला कर दिया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माढ़ोताल निवासी सुरेश केसरवानी (40) इंडियन कॉफी हाउस के सामने चाट का ठेला लगाते हैं। बीती रात करीब 10:15 बजे जब वे ग्राहकों के लिए चाट तैयार कर रहे थे, तभी पंकज नामक युवक वहां पहुंचा।
पंकज ने पहले तो जल्दी चाट बनाने को लेकर गाली-गलौज शुरू की, और फिर अचानक रंगदारी दिखाते हुए सुरेश से पैसों की मांग करने लगा।दुकानदार सुरेश ने जब आरोपी को पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, तो पंकज आक्रोशित हो गया। उसने अपने पास रखे चाकू से सुरेश पर हमला कर दिया, जिससे उनकी कमर में गंभीर चोट आई है। घायल अवस्था में सुरेश को अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।
