
सीधी।कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने आदेश जारी कर प्रशासनिक कार्य को दृष्टिगत रखते हुए एस.पी. मिश्रा डिप्टी कलेक्टर को प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी/आहरण संवितरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। राजेश कुमार सिंह कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सीधी विभागीय सम्पूर्ण कार्य सम्पादित करेंगे।
उल्लेखनीय है कि नागेन्द्र प्रताप सिंह सहायक आपूर्ति अधिकारी/प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी जिला सीधी 62 वर्ष की अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर दिनांक 31जुलाई को सेवानिवृत्त किया गया है।
