
दतिया। दतिया में सरकारी जमीन पर बुलडोजर चला है। नई जेल के पीछे 20 बीघा जमीन से अतिक्रमण हटाया गया है।
दतिया शहर में सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भांडेर रोड स्थित नई जेल के पीछे सर्वे नंबर 257 की करीब 20 बीघा सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को राजस्व विभाग और नगरपालिका की टीम ने हटा दिया।
