नवनी चौकसे ने एम.एससी. पर्यावरण विज्ञान में किया टॉप, CM ने किया सम्मानित

इटारसी। वरिष्ठ पत्रकार विनीत चौकसे की पुत्रवधू नवनी संयम सिन्हा चौकसे ने अपनी शैक्षणिक उपलब्धि से नगर और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल से एम.एससी. (पर्यावरण विज्ञान) की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर यूनिवर्सिटी टॉप किया।

भोपाल में आयोजित दीक्षांत समारोह में नवनी को उनकी इस उपलब्धि के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। राज्यपाल मंगू भाई पटेल एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वयं उन्हें मंच पर सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। नवनी की इस सफलता से जहां उनका परिवार गदगद है, वहीं पूरे नगर में भी हर्ष और गर्व का वातावरण है।

Next Post

लायंस क्लब ब्यावरा की पहल से हुआ नेत्रदान

Thu Sep 11 , 2025
तलेन/ब्यावरा। तलेन निवासी माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ नारायण दास मोहनदास भट्टर के देवलोकगमन पश्चात लायंस क्लब ब्यावरा की पहल पर परिजनों द्वारा उनका नेत्रदान करने का निर्णय लिया गया. जानकारी के अनुसार तलेन निवासी नारायण दास भट्टर के निधन उपरांत लायंस क्लब ब्यावरा के अध्यक्ष चिराग मोदानी द्वारा नेत्रदान हेतु […]

You May Like