
महू। तहसील महू के ग्रामीण इलाकों में गुरुवार शाम आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। एक तरफ जहां बढ़िया गांव में मेहंदी कुंड के आसपास 10 से अधिक घरों की छत उड़ गईं। जिसमें कुछ लोगों को चोटे भी आए हैं। तो वहीं दूसरी तरफ कई जगह के साइन बोर्ड भी गिरे। हालांकि बहू शहर में हल्की बूंदाबांदी ही रही। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, करीब एक घंटे तक चली आंधी ने क्षेत्र में कई साइन बोर्ड गिरा दिए। इस दौरान दो ग्रामीण घायल हो गए। एक बुजुर्ग महिला के सिर और हाथ में छत गिरने से चोट आई। तूफान के कारण कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ और कई वाहन फंस गए। कोदरिया, भगोरा और अम्बाचन्दन क्षेत्रों में भी तेज आंधी का प्रकोप रहा। साथ ही तेज बरसात हुई।
