एक देश-एक चुनाव का प्रस्ताव नपा में सर्वसम्मति से पारित

शाजापुर: एक देश-एक चुनाव को लेकर शाजापुर नगर पालिका में प्रस्ताव रखा गया, जिसमें सर्वसम्मति से भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने उसे पास किया. देश में एक समय में सभी चुनाव हों, इसको लेकर आम सहमति बनाई जा रही है. शाजापुर नगरपालिका में अध्यक्ष प्रेम जैन, उपाध्यक्ष संतोष जोशी ने जैसे ही प्रस्ताव पर चर्चा की, सभी पार्षदों ने एकमत होकर सर्वसम्मति से इसे पारित किया.

गौरतलब है कि सबसे पहले प्रस्ताव भोपाल नगर निगम ने पास किया था और प्रदेश की आधे से ज्यादा नगर पालिकाओं ने भी एक देश-एक चुनाव का प्रस्ताव पास किया था. इसी क्रम में शाजापुर नगरपालिका में एक देश-एक चुनाव का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर नगर पालिका ने सर्वसम्मति से इसे पास किया. कांग्रेस के प्रतिपक्ष नेता अजीज मंसूरी और भाजपा के सभी पार्षदों ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई.

Next Post

जेयू में शुरू हुआ दो दिवसीय भवभूति समारोह

Thu Mar 27 , 2025
ग्वालियर: कालिदास संस्कृत अकादमी उज्जैन, जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर, राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर तथा भवभूति शोध एवं शिक्षा समिति ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में अभा भवभूति समारोह की शुरुआत आज गुरूवार से जेयू के गालव सभागार में हुई। समारोह का शुभारंभ सुबह हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि […]

You May Like