पटनायक ने वृंदावन नाव हादसे पर जताया शोक

नयी दिल्ली 10 अप्रैल (वार्ता) ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उत्तर प्रदेश में वृंदावन में नाव दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

श्री पटनायक ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने शोक संदेश में लिखा, “वृंदावन में यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटने से हुई उनकी दुखद मृत्यु के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ उन शोकाकुल परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं उन लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

गौरतलब है कि वृंदावन में यमुना नदी में नाव पलटने से 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी। वहीं 20 से ज्यादा श्रद्धालुओं को बचा लिया गया।

 

Next Post

धार्मिक संस्थान हमारी संस्कृति और मूल्यों की मजबूत नींव : सिरसा

Fri Apr 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शुक्रवार को कहा कि धार्मिक संस्थान हमारी संस्कृति और मूल्यों की मजबूत नींव हैं। श्री सिरसा ने विभिन्न धार्मिक स्थलों के प्रतिनिधियों, वन एवं पर्यावरण विभाग और अन्य एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज यहां उच्च […]

You May Like

मनोरंजन