नयी दिल्ली, 02 जुलाई (वार्ता) द सॉक स्ट्रीट, भारत की उभरती एथलीट कम्युनिटी के लिए परफार्मेन्स-उन्मुख ब्राण्ड के रूप में विकास के एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है। इस बदलाव के बीच इस स्वदेशी ब्राण्ड ने, भारत के रेसलिंग चैंपियन और जाने-माने एमएमए एथलीट संग्राम सिंह को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। साथ ही कम्प्रेशन परफॉर्मेंस गियर की नई रेंज को लॉन्च भी किया है, जिसमें कम्प्रेशन सॉक्स, कम्प्रेशन आर्म स्लीव्स और काफ स्लीव्स शामिल हैं।
भारत में फ़िटनेस अब किसी एक तरह के खेल तक सीमित नहीं रही। आजकल लोग रनिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से लेकर कॉम्बैट स्पोर्ट्स और फ़ंक्शनल फ़िटनेस तक कई तरह की ट्रेनिंग करते हैं। इस ट्रेनिंग में उनका परफ़ॉर्मेंस सिर्फ़ प्रतियोगिता से ही नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत, अलग-अलग स्थितियों में ढलने और मुश्किलों का सामना करने की क्षमता से भी तय होता है। इसी वजह से ऐसे प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ रही है जो हर तरह की ट्रेनिंग में तो काम आएं, साथ ही रोज़मर्रा की ज़िंदगी में भी इस्तेमाल किए जा सकें।
2023 में स्थापित ‘द सॉक स्ट्रीट’- सॉक्स यानि मोजों का डिज़ाइन केन्द्रित ब्रांड है, जो रोज़मर्रा के लिए आरामदायक सॉक्स लेकर आता है।
आज के दौर में ग्राहकों की बदलती ज़रूरतों के साथ-साथ ब्राण्ड भी लगातार विकसित हो रहा है। इसी के मद्देनज़र ‘कंप्रेशन परफ़ॉर्मेंस गियर’ कलेक्शन पेश किया गया है। इसके साथ ही ब्रांड ने अपने पोर्टफ़ोलियो में कंप्रेशन सॉक्स, आर्म स्लीव्स और काफ़ स्लीव्स को भी शामिल किया है, जिन्हें अलग-अलग तरह की गतिविधियों में आराम, स्थिरता, सहनशक्ति और रिकवरी में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस कैंपेन का मूल दृष्टिकोण है – वो पहनो जो आपको जमीन से जुड़ा रखे। द सॉक स्ट्रीट के लिए, ज़मीन से जुड़े रहने का तात्पर्य सिर्फ़ शारीरिक स्थिरता से नहीं है। यह अनुशासन, अपनी जड़ों से जुड़ाव, निरंतरता और मज़बूती को भी दिखाता है – ये ऐसी विशेषताएं हैं जो एक खिलाड़ी को खेल के बदलते फार्मेट और लक्ष्यों के बीच भी स्थिर बनाए रखती हैं। ब्रांड के परफ़ॉर्मेंस गियर बिना किसी रुकावट के खिलाड़ी की हर गतिविधि में साथ निभाते हैं।
इस घोषणा पर बात करते हुए, द सॉक स्ट्रीट के संस्थापक एवं सीईओ उदित मेयर ने कहाः “आज फ़िटनेस को लेकर लोगों का नज़रिया बदल गया है। ग्राहक जीवन भर एक ही रास्ते पर नहीं चलते, वे ऐसे प्रोडक्ट्स की उम्मीद रखते हें, जो सच्चाई के साथ कदम मिलाकर चलें। हमारा कम्प्रेशन परफ़ॉर्मेंस गियर कलेक्शन इसी बदलाव को दर्शाता है, जो हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संग्राम सिंह को चुनना एक स्वाभाविक फ़ैसला था क्योंकि उनकी कहानी हिम्मत, अनुशासन और परिस्थितियों के अनुसार ढलने की क्षमता को दिखाती है। हम द सॉक स्ट्रीट के ज़रिए इन्हीं गुणों को दर्शाना चाहते हैं। हम ऐसे प्रोडक्ट्स और कहानियां पेश करना चाहते हैं, जो परफ़ॉर्मेंस की यात्रा के हर पड़ाव में प्रासंगिक बनी रहें।’’
ब्राण्ड के साथ संग्राम सिंह का एसोसिएशन इसी सोच की अभिव्यक्ति करता है। फिट इंडिया के आइकन संग्राम अपनी कोशिश और मेहनत के साथ इस मुकाम पर पहुंचे हैं; बचपन में आथ्राइटिस की बीमारी से उबरने से लेकर कॉम्बैट स्पोर्ट्स में पहुंचने तक की उनकी यात्रा, उन्हें ब्राण्ड के अगले अध्याय के लिए परफेक्ट बनाती है। इस साझेदारी पर बात करते हुए संग्राम सिंह ने कहा, ‘‘हर एथलीट की यात्रा अनुशासन, निरंतरता और हमेशा बेहतर होते रहने की महत्वाकांक्षा पर टिकी होती है। इन्हीं मूल्यों ने मुझे रेसलिंग और एमएमए में मार्गदर्शन दिया है और आज भी ये हर दिन मेरे परफार्मेन्स को तय करते हैं। यही भावना मुझे द सॉक स्ट्रीट की सोच के साथ करीब से जोड़ती है।
यह लगातार आगे बढ़ने के साथ-साथ ज़मीन से जुड़े रहने के बारे में है, और मुझे अपने साथ गहराई से जोड़ती है।’’ लॉन्च के अवसर पर, द सॉक स्ट्रीट ने अपनी ब्रांड फ़िल्म वियर व्हाट कीप्स यू ग्राउंडेड (वो पहनें जो आपको ज़मीन से जोड़े रखे) भी जारी की है। ट्रेनिंग के माहौल में बनी फ़िल्म संग्राम सिंह की यात्रा को दिखाती है, जिसमें वे स्ट्रेंथ, कॉम्बैट और एंड्योरेंस जैसी अलग-अलग ट्रेनिंग में सक्रिय दिखाई देते हैं। अनुशासन और परवरिश की झलक और प्रोडक्ट का कम से कम इस्तेमाल दिखाते हुए, यह फ़िल्म किसी आम प्रोडक्ट कमर्शियल से हटकर ब्रांड की ‘परफ़ॉर्मेंस-फ़र्स्ट’ सोच को जीवंत करती है।
इस लॉन्च के साथ, द सॉक स्ट्रीट भारत में एथलीट्स बढ़ती कम्युनिटी के लिए परफ़ॉर्मेंस, आराम और फ़ंक्शनैलिटी फ़ोकस बनाए रखते हुए विकास के अगले चरण की नींव रख रहा है।

