एशियन महिला कबड्डी लीग का 1–16 अगस्त तक प्राइम टाइम पर होगा प्रसारण

नयी दिल्ली, 02 जुलाई (वार्ता) एशियन कबड्डी लीग (एकेएल ) ने महिला कबड्डी के लिए समर्पित अंतर्राष्ट्रीय पेशेवर लीग “महिला चैप्टर 1” का शुभारंभ किया। लीग के मुकाबले 1 से 16 अगस्त 2026 तक खेले जाएंगे और सोनी के माध्यम से प्राइम टाइम पर प्रसारित होंगे। यह लीग एमेच्योर कबड्डी फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया (एकेएफआई), साउथ ईस्ट एशियन कबड्डी फ़ेडरेशन (एसईएकेएफ) तथा झारखंड, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश के राज्य कबड्डी संघों के सहयोग से शुरू की गई है। कार्यक्रम में इन फेडरेशनों और राज्य संघों के प्रतिनिधियों को उनके सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।

एकेएल– महिला चैप्टर 1 का एकमात्र उद्देश्य है- महिला कबड्डी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना और विकसित करना। दुनिया भर की अधिकांश पेशेवर कबड्डी लीग जहां पुरुष मुकाबलों पर केंद्रित हैं, वहीं एकेएल महिला खिलाड़ियों को समान अवसर, अंतर्राष्ट्रीय मंच और पूरी तरह पेशेवर प्लेटफ़ॉर्म देने के लिए एक समर्पित महिला लीग ला रहा है – जो महिला सशक्तिकरण और खेल विकास की व्यापक राष्ट्रीय सोच के अनुरूप है। अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुमन शोकेन ने कहा कि महिला खिलाड़ियों को इस स्तर की पेशेवर लीग का लंबे समय से इंतज़ार था। उन्होंने एकेएल को एक नई शुरुआत बताया जो और अधिक युवा लड़कियों को इस खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। लीग में भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के खिलाड़ी भी भाग लेंगे।

.....

Next Post

चावल, गेहूं, दालों में तेजी, खाद्य तेलों में घट-बढ़

Thu Jul 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 जुलाई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। चावल के साथ गेहूं और दालों में भी तेजी रही। चीनी के दाम पड़े रहे जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 15 […]

You May Like

मनोरंजन