पुलिस अकादमी में 92वें सूबेदार उप निरीक्षक बैच का प्रशिक्षण शुरू

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में 92वें सूबेदार/उप निरीक्षक बैच के बुनियादी प्रशिक्षण का शुभारंभ निदेशक/विशेष पुलिस महानिदेशक रवि कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। वर्ष 2025 बैच के कुल 286 चयनित प्रशिक्षु, जिनमें 182 पुरुष और 104 महिलाएं शामिल हैं, तीन माह के प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं।

प्रशिक्षण में पारंपरिक पुलिसिंग के साथ साइबर अपराध अनुसंधान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), नेतृत्व क्षमता, सामुदायिक पुलिसिंग और प्रशासनिक दक्षता पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

प्रशिक्षुओं को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम सहित कानून, पुलिस कार्यप्रणाली, पुलिस रेग्यूलेशन, नैतिकता, प्रबंधन तथा कम्प्यूटर के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। साइबर अपराध की जांच और एआई आधारित तकनीकों के उपयोग पर भी विशेष प्रशिक्षण होगा।

बाह्य प्रशिक्षण में शारीरिक प्रशिक्षण, एथलेटिक्स, टीम गेम्स, ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, वेपन हैंडलिंग और फायरिंग शामिल हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षुओं में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास, तकनीकी दक्षता और त्वरित निर्णय क्षमता विकसित करना है। उप निदेशक रामजी श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Next Post

श्रीलंका ने बंगलादेश को 63 रनों से हराकर एशियाई खेलों की क्रिकेट प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

Sat Oct 3 , 2026
निशिन (जापान) 03 अक्टूबर (वार्ता) थरिंडु रत्नायका (65 रन /दो विकेट) और कप्तान सहान अराछिगे (33 रन / एक विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने शनिवार को एशियाई खेलों की क्रिकेट प्रतियोगिता में बंगलादेश की पुरुष टीम को 63 रनों से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। 166 […]

You May Like