चावल, गेहूं, दालों में तेजी, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 02 जुलाई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। चावल के साथ गेहूं और दालों में भी तेजी रही। चीनी के दाम पड़े रहे जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 15 रुपये चढ़कर 3,946 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं पांच रुपये महंगा हुआ और 2,805 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत स्थिर रही। दाल-दलहनों में तेजी रही। उड़द दाल की औसत कीमत 35 रुपये और मूंग दाल की 15 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मसूर दाल 13 रुपये और चना दाल छह रुपये महंगी हुई। तुअर दाल के भाव में टिकाव देखा गया।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का सितंबर वायदा 50 रिंगिट गिरकर 4,507 रिंगिट प्रति टन रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.44 प्रतिशत की गिरावट में 65.13 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया। स्थानीय बाजार में मूंगफली तेल की औसत कीमत 88 रुपये और सरसों तेल की 23 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। पाम ऑयल 15 रुपये और सोया तेल 12 रुपये मजबूत हुआ। वहीं, वनस्पति का भाव 14 रुपये टूट गया। सोया तेल 12 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ।
मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 13 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। चीनी पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़ी रही।

.....

Next Post

लंबित मांगों को लेकर प्राध्यापक संघ का चरणबद्ध आंदोलन शुरू, 1 से 5 जुलाई तक काली पट्टी बांधकर करेंगे कार्य

Thu Jul 2 , 2026
दमोह। महाविद्यालय प्राध्यापक संघ की लंबे समय से लंबित मांगों के निराकरण हेतु 01 जुलाई 2026 से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया गया है.प्रांतीय शासकीय महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ भोपाल के आह्वान पर उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों, ग्रंथपालों व क्रीड़ा अधिकारियों की दीर्घ अवधि से लंबित मांगों के निराकरण हेतु […]

You May Like