
दमोह। महाविद्यालय प्राध्यापक संघ की लंबे समय से लंबित मांगों के निराकरण हेतु 01 जुलाई 2026 से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया गया है.प्रांतीय शासकीय महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ भोपाल के आह्वान पर उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों, ग्रंथपालों व क्रीड़ा अधिकारियों की दीर्घ अवधि से लंबित मांगों के निराकरण हेतु 01 जुलाई 2026 से 5 जुलाई 2026 तक जिले के समस्त महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, ग्रंथपाल व क्रीड़ा अधिकारी काली पट्टी लगाकर शांतिपूर्वक अपना कार्य करते हुए आंदोलन करेंगे.इस प्रदर्शन में जिला इकाई उपाध्यक्ष डॉ. हरि ओम दुबे, डॉ. राजू प्रसाद अहिरवार, कोषाध्यक्ष कु. निकिता जैन, महाविद्यालयीन इकाई उपाध्यक्ष डॉ. रमेश प्रसाद अहरवाल सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण उपस्थित रहे.
