बाबा साहेब की समरसता और समानता की भावना के अनुरूप कार्य कर रही सरकारः डॉ. यादव

मुख्यमंत्री इंदौर में जन कल्याण अभियान के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल

 

जन कल्याण अभियान में चिन्हित हितग्राहियों को वितरित किए हितलाभ

 

 

इंदौर. हमारी सरकार संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर की समरसता और समानता की भावना को केन्द्र में रखकर कार्य कर रही है. बाबा साहेब ने हमें समानता का अधिकार दिलाया और अब प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ-सबका विकास मंत्र के साथ प्रदेश सरकार आगे बढ़ रही है.

 

यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कही. मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनकल्याण अभियान के समापन पर इंदौर के गांधी नगर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने बाबा साहेब को वह सम्मान नहीं दिया, जो उन्हें मिलना चाहिए था। हमारी सरकार ने बाबा साहेब के उन स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया है, जो उनके जीवन से जुड़ी हुए है. कार्यक्रम में इंदौर और उज्जैन संभाग के हितग्राही और नागरिक शामिल हुए. राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राहीमूलक योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 11 दिसम्बर, 2024 से 26 जनवरी 2025 तक प्रदेश में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाया गया.

 

महिला, अन्नदाता और गरीब कल्याण के लिए मिशन मोड कार्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सामाजिक समरसता, गरीबों की बेहतरी, युवाओं को रोजगार और सभी के जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रधानमंत्री मोदी की मंशा के अनुसार मिशन मोड में कार्य किया जा रहा है, प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में बदलाव की दिशा में कार्य जारी है.

 

मुख्यमंत्री ने सफाई मित्रों को पादुकाएँ पहनाई

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में विभिन्न योजनाओं में चिन्हित हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये। मुख्यमंत्री ने सफाई मित्रों को सुरक्षा के लिये पीपीई किट प्रदान किये। साथ ही सफाई मित्रों को पादुकाएँ भी पहनाई।मुख्यमंत्री ने पद्मश्री के लिये चयनित श्री भैरवसिंह चौहान का शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया.

 

हर वर्ग का उत्थान कर रहेः देवड़ा

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार बाबा साहेब अम्बेडकर के आदर्शों को अपनाकर विकास को गति दे रही है. साथ ही उनके समरसता और समानता के सिद्धांत को अपनाकर हर वर्ग का उत्थान किया जा रहा है.

 

अजा, जजा वर्ग के लिए कर रहे कार्य

केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि आजादी के बाद से अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लिये जो काम नहीं हुए उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सरकार का मिलकर कर रही है. केन्द्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि अनुसूचित वर्ग के सम्मान के लिये महू को पंचतीर्थ में से एक घोषित किया गया है. हाल ही में केन्द्र सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान के लिये जनजातीय वर्ग के भैरू सिंह चौहान का चयन किया गया है. सांसद वी.डी. शर्मा ने कहा कि संविधान के रचियता बाबा साहेब अम्बेडकर के विचारों को साकार करने का काम केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर कर रही है.

Next Post

हिंडनबर्ग-अडानी विवाद , सुप्रीम कोर्ट ने सेबी की जांच रिपोर्ट की मांग वाली याचिका की खारिज

Mon Jan 27 , 2025
नयी दिल्ली, 27 जनवरी (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने हिंडनबर्ग रिसर्च-अडानी ग्रुप विवाद मामले में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की जांच रिपोर्ट की मांग करने वाली याचिका सोमवार को खारिज कर दी। न्यायमूर्ति पार्दीवाला की अध्यक्षता वाली पीठ ने अधिवक्ता विशाल तिवारी की ओर से दायर उस आवेदन को […]

You May Like