सीहोर। भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा चल समारोह निकाला गया, जिसमें विप्र बंधु हाथ में फरसा लेकर भगवान परशुराम के जयघोष लगा रहे थे, जिससे पूरा शहर परशुराम के जयघोषों से गूंजायमान हो गया. चल समारोह का जगह-जगह सामजिक संगठनों ने स्वागत किया.
चल समारोह में नागपुर व नरसिंहगढ़ बैंड के साथ ही महिलाओं की ढोल पार्टी आकर्षण का केंद्र रही, वहीं पहली बार चल समारोह में ब्राह्मण समाज का अखाड़ा शामिल हुआ, जिसमें कलाकारों ने हैरतंगेज करतब दिखाए. इसके साथ ही भगवान परशुराम की जीवंत झांकी व साधु-संतों की उपस्थिति ने चल समारोह का आकर्षण बढ़ाया.
चल समारोह ब्राह्मण धर्मशाला से प्रारंभ होकर खजांची लाइन, नमक चौराहा, सब्जी मंडी चौराहा, आनंद डेरी चौराहा, भगवान परशुराम चौराहा, मेन मार्केट से होता हुआ गांधी रोड, सीहोर टाकीज से होता हुआ बाल विहार मैदान पर समापन हुआ.
चल समारोह में बैंड बाजों और आर्केस्ट्रा की धुन प्रमुख आकर्षण का केंद्र।
