
सिंगरौली के गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रमडिहा में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया है। 26 जून को फरियादी अभयराज सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में अजय साकेत, गुड्डू साकेत, सीताराम साकेत, संतोष कोल, रमेश साकेत, राधेश्याम उर्फ बाबा केवट और रामेश्वर उर्फ लल्लू केवट शामिल हैं। आरोपियों ने घर की दीवार फांद कर ताले तोड़कर जेवरात और नगदी चोरी करने की बात कबूली। पुलिस ने आरोपियों के पास से 24,800 नगद बरामद कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।
