नहीं रहा खंडवा का स्नेक मैन: सांप पकड़ने के दौरान हुई चूक, इलाज के दौरान तोड़ा दम


खंडवा: जिले में सर्पमित्र के नाम से पहचान बनाने वाले आसिफ मंसूरी निवासी भोज्याखेड़ी का मंगलवार रात्रि 11 बजे इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया। मंगलवार को एक रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हुई एक छोटी सी चूक आसिफ की जिंदगी पर भारी पड़ गई। इस खबर से पूरे भोजाखेड़ी क्षेत्र के रहवासी सन्न रह गए।
रेस्क्यू के दौरान हुआ हादसा :
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को आसिफ एक सांप को पकड़ने के लिए गए थे। इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया।आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसने अंतिम सांस ली।
1000 से ज्यादा सांपों को दे चुके थे जीवनदान
भोजाखेड़ी निवासी आसिफ खान को इलाके में ‘स्नेक मैन’ के नाम से जाना जाता था। उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए अब तक 1 हजार से अधिक सांपों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित जंगलों में छोड़ा था। उनकी पहचान एक ऐसे निडर युवा की थी, जो वन्यजीवों और इंसानों के बीच के संघर्ष को कम करने में हमेशा आगे रहता था।
परिजनों का बुरा हाल
आसिफ के आकस्मिक निधन ने उनके परिवार को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Next Post

सिमरिया ताल में लगभग 100 ग्राम के ओले गिरे, फसल को भारी नुकसान

Wed Apr 1 , 2026
ग्वालियर:डबरा में बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किले बढ़ा दी हैं। गरज चमक के साथ ओले गिरे हैं। तेज आंधी तूफान के साथ हुई बारिश के बीच ओलावृष्टि से खेतो में खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है।मौसम विभाग के अनुसार अंचल भर में तेज आंधी तेज़ तूफान […]

You May Like