शिवपुरी: खनियांधाना नगर की ऐतिहासिक धरोहर श्री मार बगीचा मंदिर के कायाकल्प की प्रतीक्षा अब समाप्त हो गई है। खनियाधाना राजमहल के कुंवर ध्रुव राज बुंदेला के मुख्य आतिथ्य में मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु भव्य भूमि पूजन हुआ। इस आयोजन के साथ ही वर्षों पुराने इस प्राचीन सिद्ध स्थान को भव्य और दिव्य स्वरूप देने का कार्य औपचारिक रूप से शुरू हो गया है।
“आओ हनुमान जी का मंदिर बनाएं” के पावन संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में कुंवर ध्रुवराज बुंदेला ने विधि-विधान से पूजन कर पहली ईंट रखी। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि, “प्राचीन मंदिर हमारी संस्कृति और पहचान के स्तंभ हैं। इनका संरक्षण और जीर्णोद्धार करना हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है।” उन्होंने राजमहल परिवार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए नगरवासियों को इस पुनीत कार्य की बधाई दी। इस प्राचीन मंदिर का निर्माण किसी एक व्यक्ति द्वारा नहीं, बल्कि सर्व हिंदू समाज के सामूहिक सहयोग से किया जा रहा है।
