हिंडनबर्ग-अडानी विवाद , सुप्रीम कोर्ट ने सेबी की जांच रिपोर्ट की मांग वाली याचिका की खारिज

नयी दिल्ली, 27 जनवरी (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने हिंडनबर्ग रिसर्च-अडानी ग्रुप विवाद मामले में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की जांच रिपोर्ट की मांग करने वाली याचिका सोमवार को खारिज कर दी।

न्यायमूर्ति पार्दीवाला की अध्यक्षता वाली पीठ ने अधिवक्ता विशाल तिवारी की ओर से दायर उस आवेदन को खारिज कर दिया, जिसमें रजिस्ट्रार द्वारा 5 अगस्त 2024 को पारित पूर्व आदेश को चुनौती दी गई थी। रजिस्ट्रार ने इस मामले में उनके आवेदन को पंजीकृत करने से इनकार कर दिया गया था।

अधिवक्ता के आवेदन में सेबी को अडानी समूह के खिलाफ अमेरिका स्थित शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा लगाए गए आरोपों पर अपनी निर्णायक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए बाध्य करने की मांग की गई थी।

पीठ ने रजिस्ट्रार के फैसले को बरकरार रखते हुए श्री तिवारी की याचिका को खारिज कर दिया।

 

Next Post

मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी

Mon Jan 27 , 2025
० मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन, उत्साह एवं हर्षोल्लाष पूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह नवभारत न्यूज सीधी २७ जनवरी। प्रदेश के साथ-साथ आज सीधी जिले में भी गणतंत्र दिवस समारोह पूरे उत्साह के साथ परम्परागत एवं गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। मुख्य समारोह छत्रसाल स्टेडियम पर आयोजित किया […]

You May Like