ग्वालियर:कांग्रेस ने दतिया उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट चुनाव आयोग को भेजी है। कांग्रेस की लिस्ट में दतिया से टिकट के दावेदारों में शामिल अवधेश नायक को जगह नहीं मिली है। जबकि दतिया के पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती और सेंवढ़ा के पूर्व विधायक राधेलाल बघेल को कांग्रेस ने उपचुनाव में स्टार प्रचारक शामिल किया है।
कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेजी है। कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे बड़े चेहरे शामिल हैं। पार्टी ने ग्वालियर-चंबल सहित प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के नेताओं को चुनाव प्रचार में उतारने की तैयारी की है।
ग्रेस के स्टार प्रचारकों में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव को स्टार प्रचारक बनाया गया है। वहीं, 40 चुनिंदा नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके बेटे, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह भी शामिल है।
