G-20 के बाद अब ब्रिक्स का स्वागत, जहाज महल में देखेंगे मांडू का जलवा 

मांडू। G-20 समूह के दो बार शानदार स्वागत के बाद ऐतिहासिक नगरी मांडू अब विश्व के शक्तिशाली ब्रिक्स समूह के स्वागत के लिए तैयार हैं। कृषि से संस्कृति तक ब्रिक्स प्रतिनिधियों के कदमों से मांडू गुलजार होगा। ऐतिहासिक जहाज महल का भ्रमण कर अतिथि मांडू के प्राचीन वैभव से रूबरू होंगे.बुधवार को कलेक्टर राजीव रंजन मीणा एवं पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ऐतिहासिक जहाज महल का दौरा कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

 

बीते सालों में ऐतिहासिक पर्यटन नगरी मांडू को G-20 की दो अगवानी का मौका मिला। इसके पूर्व अप्रवासी भारतीय सम्मेलन के साथ देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियां और समूहों की अगवानी मांडू कर चुका है और अब आने वाले 12 जून को वृक्ष देश के प्रतिनिधि यहां पहुंचने वाले हैं। कृषि क्षमता के साथ मांडू पहुंचकर वृक्ष देश के मेहमान हमारी पर्यटन क्षमता से भी रूबरू होंगे।

 

इन देशों के प्रतिनिधि पहुंचेंगे मांडू

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रिक्स समूह में शामिल ब्राजील, भारत,रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्त्र,इथोपिया, ईरान, सऊदी अरब, यूएई, इंडोनेशिया, मलेशिया, युगांडा, नाइजीरिया,थाईलैंड,कोलंबिया के प्रतिनिधि मेहमान मांडू पहुंचेंगे। इसमें इन देशों के कृषि मंत्रियों के साथ वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी प्रतिनिधि शामिल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ब्रिक्स समूह के मेहमान 12 जून को मांडू पहुंचेंगे यहां ऐतिहासिक जहाज महल, हिंडोला महल, शाही परिसर, चंपा बावड़ी आदि ऐतिहासिक स्मारकों का भ्रमण कर शाम को जहाज महल परिसर में होने वाले साउंड एंड लाइट शो के माध्यम से मांडू के सदियों पुराने इतिहास से रूबरू होंगे। रात्रि भोज मांडू में ही होगा। इस मौके पर अतिथियों के सत्कार के लिए यहां सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे जिसके माध्यम से अतिथि भ्रमण का और भी आनंद उठा पाएंगे।

 

शक्तिशाली समूह है ब्रिक्स

 

आपको बता दें ब्रिक्स समूह दुनिया का शक्तिशाली समूह है। इसमें शामिल देशो में विश्व की कुल 45 प्रतिशत आबादी निवास करती है। वैश्विक जीडीपी का 35 प्रतिशत हिस्सेदारी है। विश्व के 45 प्रतिशत अनाज उत्पादक और 68 प्रतिशत किसान देश का हिस्सा है। खाद्य सुरक्षा पर इनका फैसला पूरी दुनिया को प्रभावित करता है। भारत के लिए रणनीति मंच, कृषि और खाद्य सुरक्षा, व्यापार, निवेश और ग्लोबल लीडरशिप के नजरिया से यह मंच महत्वपूर्ण है।

 

अतिथि सत्कार के साथ सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश

 

बुधवार को कलेक्टर राजीव रंजन मीणा,पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी मांडू पहुंचे। कलेक्टर एवं एसपी ने आगामी ब्रिक्स समूह के मांडू भ्रमण को लेकर जहाज महल का भ्रमण किया उसके बाद अधिकारियों की बैठक में विदेशी मेहमानों की सुरक्षा उनके दौरे से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ स्वागत और सत्कार को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए समय सीमा में तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम राहुल गुप्ता, एसडीओपी मोनिका सिंह, सुजावल जग्गा, प्रशांत पाटणकर, तहसीलदार विशाखा चौहान, राहुल गायकवाड सीएमओ सुशील ठाकुर के साथ अधिकारी मौजूद थे।

Next Post

मोदी ने अहमदाबाद में पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया, कहा अंतर्राष्ट्रीय खेलों में मिलेगी योग को जगह

Thu Jun 4 , 2026
नयी दिल्ली 04 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को अहमदाबाद में पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया और कहा कि योगासन खेलों का ही दूसरा पहलू है और यह भी अन्य खेलों के इकोसिस्टम की तरह अपने साथ नयी संभावनाएं लेकर आयेगा। योगासन चैंपियनशिप का वर्चुअल माध्यम […]

You May Like

मनोरंजन