कनाडा के ओंटारियो प्रांत में जंगल की भीषण आग के बीच कैनेडियन नेशनल रेलवे की एक मालगाड़ी चारों तरफ से धधकती लपटों और घने धुएं के बीच फंस गई। इसी दौरान आग की चपेट में आया एक ट्रक ट्रेन से टकरा गया। हालात बिगड़ने पर कर्मचारियों ने वायरलेस के जरिए मदद मांगी और पैदल सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। घटना में कोई कर्मचारी घायल नहीं हुआ। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जंगल की आग के कारण प्रभावित इलाके में रेल सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं, जबकि पूरे कनाडा में सैकड़ों स्थानों पर जंगलों में आग धधक रही है।
Next Post
150 से ज्यादा मॉडिफाइड साइलेंसर बुलडोजर से किए नष्ट
Thu Jul 16 , 2026
छतरपुर। शहर में मॉडिफाइड साइलेंसरों से फैल रहे ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर जब्त किए गए 150 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसरों को बुलडोजर से नष्ट कर दिया। कार्रवाई मुख्य रूप से बुलेट और स्पोर्ट्स बाइकों में लगाए गए अवैध साइलेंसरों के खिलाफ […]

You May Like
-
4 months ago
राज्य अधिवक्ता परिषद के 23 सदस्यों के लिए मतदान आज
-
10 months ago
रोजगार मेला शासकीय आईटीआई रीवा में 19 नवम्बर को
-
3 months ago
फीफा विश्वकप: घाना ने पनामा को 1-0 से हराया