वार्ड की समस्या पर लामबंद हुए पार्षद और रहवासी, सौंपा ज्ञापन

राजगढ़। राजगढ़ के वार्ड 14 में मुख्य मार्ग की सडक़ बुरी तरह जर्जर हो चुकी है. राहगीरों को आवाजाही में भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है. दो दशक से सडक़ उखड़ी पड़ी है. इसको लेकर वार्ड पार्षद द्वारा रहवासियों के साथ ज्ञापन सौंपा गया.

पार्षद मोहित तंवर द्वारा कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया जिसमें कहा गया कि वार्ड में पीपल्बे सोसायटी से बाराद्वारी तक, परेड ग्राउण्ड के पीछे, छात्रावास के यहां सडक़ काफी जीर्णशीर्ण अवस्था में है. 20-22 वर्षो से सडक़ दयनीय अवस्था में है.

टेंडर हुए कई माह गुजरे

सडक़ निर्माण का टेंडर हुए ही कई माह गुजर गये है किंतु आज तक निर्माण कार्य शुरु नहीं हो सका है. पार्षद का कहना है कि उनके द्वारा कई बार लिखित एवं मौखिक रुप से नपा में अवगत कराया गया. लेकिन हर बार राशि नहीं होने की बात कह दी जाती है. सडक़ खराब होने से रहवासियों, राहगीरों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है.

पट्टे देने की भी मांग

वार्ड पार्षद द्वारा कहा गया कि वार्ड में शासन की भूमि पर वर्षो से कई परिवार निवास कर रहे है, किंतु उनको वैद्य रुप से आज तक पट्टे नहीं मिले. ऐसे परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं में पात्रता के बाद भी वंचित है. सर्वे करवाकर ऐसे परिवारों को पट्टा प्रदान करने की मांग की है.

हाथो में तख्तियां लेकर पहुंचे

अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे वार्ड 14 के रहवासी हाथो में तख्तियां लिए नारे लगाते हुए चल रहे थे. आजमन की समस्या के प्रति अनदेखी को लेकर नाराजगी जता रहे थे. इस दौरान बड़ी संख्या में रहवासी मौजूद रहे.

Next Post

बारिश में भी बे पटरी पेयजल सप्लाई, 6 से 7 दिन में हो रही पेयजल सप्लाई

Tue Jul 15 , 2025
ब्यावरा। नगर में लम्बे समय से पेयजल सप्लाई व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है. अब जबकि बारिश का समय फिर भी पेयजल सप्लाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है. 6 से 7 दिन में पेयजल सप्लाई हो पा रही है. विदित है कि काफी समय से पेयजल सप्लाई व्यवस्था बेहाल […]

You May Like