महिला को बाइक पर ले जा रहे युवक की पिटाई

इंदौर: नगीन नगर इलाके में एक युवक की डंडे से पिटाई का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, घटना के दौरान युवक मौके से भाग निकला. विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि युवक एक विवाहित महिला को बहला फुसलाकर ले जा रहा था. मामले की शिकायत चंदन नगर थाने में करने की बात कही गई है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक स्थानीय लोगों ने एक युवक को महिला के साथ बाइक पर जाते हुए रोक लिया. सूचना मिलने पर महिला का पति भी मौके पर पहुंच गया और युवक की डंडे से पिटाई कर दी. इस दौरान युवक वहां से भाग निकला. बताया जा रहा है कि उसका मोबाइल मौके पर ही छूट गया. विश्व हिंदू परिषद के सामाजिक समरसता प्रमुख तन्नू शर्मा ने बताया कि युवक हिंदू महिला को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जा रहा था.

उनका दावा है कि युवक के मोबाइल में कई महिलाओं से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं. संगठन ने मोबाइल की जांच कर कार्रवाई की मांग करते हुए आरोप लगाया कि अन्य महिलाओं को भी निशाना बनाया हो सकता है. विहिप पदाधिकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी और मोबाइल की फोरेंसिक जांच कराने की मांग की है. देर रात चंदन नगर थाने में शिकायत देने की बात कही गई. मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि या बयान सामने नहीं आया है.

Next Post

‘हेरा फेरी 3’ को लगा एक और बड़ा झटका! प्रियदर्शन के बाहर होने से बढ़ीं टेंशन

Tue Jun 30 , 2026
फेमस डायरेक्टर प्रियदर्शन ने खुद को ‘हेरा फेरी 3’ से अलग कर लिया है। उन्होंने फिल्म के कानूनी विवादों और आंतरिक कलह के कारण इसके कभी रिलीज न होने की आशंका जताई। कॉमेडी के शौकीनों के लिए ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी एक ऐसी फिल्म है, जिसके तीसरे भाग का लोग सालों […]

You May Like