बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने मनाया उत्सव, दी एक-दूसरे को बधाई

भोपाल। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मिली प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में खुशी का माहौल नजर आया। प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं प्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद पटेल ने पार्टी प्रदेश पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जीत का जश्न मनाया।

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर जीत की बधाई दी और आतिशबाजी कर उल्लास प्रकट किया। प्रदेश नेतृत्व ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। सभी ने इस ऐतिहासिक जीत को एनडीए सरकार की नीतियों और धरातल पर किए गए कार्यों की जीत बताया।

Next Post

बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को घुमाया पुलिस थाना

Fri Nov 14 , 2025
ग्वालियर। आज बाल दिवस के उपलक्ष्य में थाना जीआरपी ग्वालियर में थाना प्रभारी श्रीमति दीपशिखा सिंह तोमर द्वारा बच्चों को थाना भ्रमण कराया गया। इसी दौरान कानूनी जानकारी भी दी गई। बच्चों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 25 से 30 बच्चे शामिल हुए। बच्चों को नाश्ता एवं […]

You May Like