क्रेडिट कार्ड एक्टिवेशन के नाम पर 50 हजार की ठगी

इंदौर: क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट कराने के लिए गूगल पर कस्टमर केयर नम्बर सर्च करना एक युवक को महंगा पड़ गया. सर्च के दौरान मिले मोबाइल नम्बर पर संपर्क करने के बाद जालसाज ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया और ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर उसके खाते से 50 हजार रुपए निकाल लिए. शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने रकम होल्ड कराकर पूरी राशि वापस करा दी.

युवक ने नया एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट कराने के लिए गूगल पर कस्टमर केयर नम्बर तलाशा था. यहां मिले एक मोबाइल नम्बर पर उसने संपर्क किया. सामने वाले व्यक्ति ने खुद को एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग का कर्मचारी बताया और एक्टिवेशन की प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर उससे जरूरी जानकारी पूरी कराने ऑनलाइन प्रक्रिया कराई. इसके बाद उसके बैंक खाते से 50 हजार रुपए निकल गए. ठगी का पता चलते ही युवक ने 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की. क्राइम ब्रांच ने तत्काल संबंधित बैंक से संपर्क कर रकम होल्ड कराई. जांच के दौरान ठगी की रकम जिन अलग-अलग राज्यों के बैंक खातों में पहुंची थी, उन्हें भी फ्रीज कराया गया.

त्वरित कार्रवाई कर ठगी की रकम पीड़ित को वापस दिलाई
डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने त्वरित कार्रवाई के बाद पीड़ित को उसके 50 हजार रुपए वापस मिल गए. साइबर ठगी के मामलों में समय पर शिकायत मिलने से रकम को होल्ड कराकर वापस कराया जा सकता है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि बैंक या क्रेडिट कार्ड का कस्टमर केयर नम्बर गूगल सर्च से लेने के बजाय संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही प्राप्त करें. अनजान कॉल पर ओटीपी, सीवीवी, पिन या कार्ड की पूरी जानकारी साझा नहीं करें. किसी के कहने पर स्क्रीन शेयरिंग या रिमोट एक्सेस ऐप भी डाउनलोड नहीं करें. ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें.

Next Post

श्रीलंका के नए टेस्ट कप्तान बने कुसल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा की लेंगे जगह

Fri Oct 9 , 2026
कोलंबो, श्रीलंका क्रिकेट ने धनंजय डी सिल्वा के कप्तानी छोड़ने के बाद स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस को टेस्ट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस को टेस्ट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के द्वार हुई बैठक में […]

You May Like