
दमोह.वन परिक्षेत्र दमोह के अंतर्गत बालाकोट के जंगल में गुरुवार को भालू/रीछ के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय माधव पिता मोहन सिंह, निवासी बमनोदा जंगल गए थे, तभी अचानक भालू ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक को गंभीर चोटें आईं।
घायल को तत्काल दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. उमेश तंतुवाय और उनकी टीम ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे 108 एंबुलेंस से सागर रेफर किया गया है।घटना की सूचना मिलते ही वन मंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे और रेंजर विक्रम चौधरी के निर्देश पर डिप्टी रेंजर संजय रैकवार और वनरक्षक अमान सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल को इलाज के लिए तत्काल 1000 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई और आगे भी सहयोग का आश्वासन दिया।
वन विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि जंगल में कहीं भी वन्यजीव दिखाई दें तो त्काल वन विभाग को सूचित करें और जानवरों से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करें।
