शिवपुरी में दो सड़क हादसे, नेशनल पहलवान सहित 2 घायल

शिवपुरी: जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले हादसे में नेशनल स्तर की कुश्ती की तैयारी कर रहे एक पहलवान को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी, जबकि दूसरे हादसे में बाइक सवारों की टक्कर से एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई। दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

पहला हादसा शिवपुरी जिले के सिंह निवास गांव के पास हुआ। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। घायल की पहचान 22 वर्षीय मस्तराम यादव पुत्र शिवदयाल यादव के रूप में हुई है, जो बैराड़ थाना क्षेत्र के ऊंचा बनेरा गांव के निवासी हैं। मस्तराम यादव अपनी मोटरसाइकिल से शिवपुरी दूध बेचने आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनका एक पैर फ्रैक्चर हो गया।

मस्तराम राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे थे।दूसरा हादसा शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में समेल के पास हुआ। इसमें तीन बाइक सवार युवकों ने सामने से आ रहे एक अन्य युवक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान छोटू खान के रूप में हुई है। वह मूल रूप से भांडेर का निवासी है और शिवपुरी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मामा के घर रह रहा था।

Next Post

आईएचएम भोपाल ने बनाया भारत का सबसे लंबा सैंडविच

Mon Dec 15 , 2025
भोपाल: आईएचएम के परिसर में कुछ अलग ही नजारा था। छात्र रसोई में नहीं बल्कि इतिहास रचने में जुटे थे। पर्यटन मंत्रालय के अंतर्गत संचालित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट भोपाल ने 269 दशमलव 9 फीट लंबा सैंडविच तैयार किया. भारत का सबसे लंबा सैंडविच बनाकर आईएचएम ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड […]

You May Like