विमान दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध : नायडू

नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने गुरुवार को कहा कि अहमदाबाद में विमान दुर्घटना स्थल पर सभी आपात एजेंसियों को भेजा गया है और वह स्वयं स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं।

श्री नायडू ने ‘एक्स’ पर कहा,“अहमदाबाद में विमान दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध हूँ। हम सर्वाधिक अलर्ट पर हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहा हूँ और सभी विमानन और आपातकालीन एजेंसियों को त्वरित और समन्वित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।”

उन्होंने कहा कि बचाव दल को तैनात कर दिया गया है और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं कि चिकित्सा सहायता और राहत सहायता घटनास्थल पर पहुंचाई जाए।

उन्होंने कहा,“ विमान में सवार सभी लोगों और उनके परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ हैं।”

उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद से लंदन जा रहा यह विमान उडान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चालक दल सहित 242 लोग सवार थे।

Next Post

कुलदीप हांडू डोपिंग रोधी अनुशासन पैनल के सदस्य नियुक्त

Thu Jun 12 , 2025
जम्मू, 12 जून (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के एकमात्र द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कुलदीप हांडू को डोपिंग रोधी अनुशासन पैनल का सदस्य बनाया गया है। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कुलदीप हांडू को डोपिंग रोधी नियम, 2021 के तहत दो साल की अवधि या राष्ट्रीय डोपिंग रोधी अधिनियम […]

You May Like