99.6% पर नहीं रुकी नंदिका, री-इवैल्यूएशन के बाद बनी परफेक्ट स्कोरर

भोपाल। नंदिका गुप्ता ने साबित कर दिया कि अपनी मेहनत और जवाबों पर भरोसा हो, तो शानदार नतीजे के बाद भी बेहतर के लिए कदम उठाया जा सकता है। सीबीएसई 10वीं में नंदिका ने शुरुआत में 99.6% अंक हासिल किए थे। लेकिन रिजल्ट देखने के बाद उन्हें लगा कि अंग्रेजी और साइंस में उनके कुछ जवाबों के मूल्यांकन में गलती हुई है।

नंदिका ने अपनी उत्तर पुस्तिकाएं मंगवाकर जांच की। उन्हें अंग्रेजी और साइंस में एक-एक अंक कम दिए जाने पर आपत्ति थी। शिक्षकों से चर्चा के बाद उन्होंने दोनों विषयों में री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया। सीबीएसई की दोबारा जांच में उनकी आपत्ति सही निकली और दोनों विषयों में एक-एक अंक बढ़ा दिया गया। इसके बाद उनका कुल स्कोर 99.6% से बढ़कर **100% यानी 500 में 500 अंक** हो गया।

नंदिका की मां ने बताया कि 99.6% आने पर परिवार पहले ही खुश था। लेकिन री-इवैल्यूएशन के बाद नंदिका ने जब कहा कि उनकी मार्कशीट अपडेट हो गई है और सभी विषयों में 100 अंक हैं, तो परिवार की खुशी दोगुनी हो गई।

नंदिका अब 11वीं में ह्यूमैनिटीज की पढ़ाई कर रही हैं। उनका लक्ष्य आगे चलकर LAW की तैयारी करना है।

Next Post

बैंक, वित्तीय कंपनियों ने रेपो दर में वृद्धि को सोच-समझकर उठाया गया कदम बताया

Wed Oct 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 अक्टूबर (वार्ता) रिजर्व बैंक के रेपो दर बढाने और रुख “तटस्थ” से “सख्त” करने के फैसले को बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों तथा उद्योग संगठनों ने सोच-समझकर उठाया हुआ कदम बताया है। केंद्रीय बैंक ने मौद्रिक नीति समिति की बुधवार को समाप्त तीन दिवसीय बैठक के बाद रेपो […]

You May Like