भूसे से भरे 7 ट्रकों पर कार्रवाई: ट्रक चालकों में हड़कंप

सलामतपुर: एक बार फिर नवभारत की खबर पर रायसेन जिला प्रशासन हरकत में आया और सलामतपुर थाने के सामने रात के समय डेढ़ घंटे तक भूसे से भरे हुए ट्रकों पर कार्रवाई की। कार्रवाई की भनक लगते ही ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया। रायसेन एसडीएम मनीष शर्मा ने भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर 7 भूसे से भरे हुए ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई कर 6500 रुपये समन शुल्क वसूला। इस दौरान सांची नायाब तहसीलदार ललित सक्सेना और सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

गौरतलब है कि 30 जून तक प्रतिबंध होने के बाद भी भोपाल विदिशा हाईवे 18 से रोजाना 50 से अधिक भूसे से भरे ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली निकल रहे थे, जिससे न केवल भूसा संकट बढ़ने की आशंका है, बल्कि हादसों की भी आशंका बनी हुई है। एक ओर क्षेत्र में पिछले दो साल से किसान दलहनी फसलों की पैदावार कर रहे हैं, जिससे भूसे का रकबा कम हो रहा है तो वहीं पशु पालकों 800 से 1000 रुपए प्रति क्विंटल दर पर भूसा खरीदना पड़ रहा है।

इन्हीं बातों के मद्देनजर दैनिक नवभारत अखबार ने 24 मार्च को भूसे से भरा ट्रक पलटा, हाइवे पर जाम, प्रतिबंध के बाद भी हो रहा है भूसे का परिवहन शीर्षक के साथ खबर को प्राथमिकता से प्रकाशित किया था। खबर लगने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और रायसेन एसडीएम मनीष शर्मा सलामतपुर थाने के सामने रात 9 बजे 5भूसे के ट्रकों पर कार्रवाई करने पहुंच गए। अधिकारियों ने डेढ़ घंटे तक भूसे के ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई की। नवभारत अख़बार की खबर से भूसे के ट्रकों पर कार्रवाई होने के बाद स्थानीय रहवासियों ने नवभारत अखबार का आभार व्यक्त किया है।

Next Post

देश में गहराते ऊर्जा संकट के बीच केंद्र सरकार का ऐतिहासिक फैसला, पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये की भारी कटौती, आम जनता को दी बड़ी राहत

Fri Mar 27 , 2026
नई दिल्ली | ईरान युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट पर लगे ब्लॉकेड के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल के बीच केंद्र सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी देर रात के नोटिफिकेशन के अनुसार, सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी […]

You May Like