स्टेट हाइवे पर पुलिया के निकट रेत से भरा डंपर पलटा, हादसा टला,बाइक नीचे दबी,चालक फरार

पानसेमल। खेतिया सेंधवा स्टेट हाइवे पर पुलिया के निकट रेत लेकर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया।घटना की जानकारी के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।प्रत्यदर्शियों ने बताया कि 16 पहिए का बड़ा वाहन सड़क किनारे बनी नाली के ऊपर पर चढ़ा जिससे कि कांक्रीट से बना फर्श धंस गया और डंपर जगह पर ही पलट गया।शनिवार शाम को हुई इस घटना में डंपर क्रमांक MH 46 CL 8313 दुर्घटनाग्रस्त हुआ तथा हादसे के दौरान किसी के हताहत होने की फिलहाल जानकारी नहीं मिली हे। अमित शर्मा ने बताया की हादसे के कुछ समय पहले ही वे घर में प्रवेश कर चुके थे, नहीं तो उनके साथ अनहोनी हो सकती थी ।पानसेमल थाना प्रभारी विजय रावत को सूचना के बाद मौके पर सहायक उप निरीक्षक जगदीश भालसे,सहायक उप निरीक्षक सखावत अली टिम के साथ पहुंचे थे।तहसीलदार सुनील सिसोदिया ने घटना की जानकारी के बाद मौके पर राजाराम रानाडे ,पटवारी मुकेश अवास्या को भिजवाया।घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई थी ।वही इस घटना में एक बाइक के दबने की भी जानकारी मिली है।वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।घटना की जांच की जा रही है।वही इस घटना की जांच एवं क्षेत्र में बिना रॉयल्टी और ओवर लोड वाहनों की आवाजाही पर कार्यवाही की मांग की जा रही है ।

Next Post

1 लाख 38 हजार रूपये की चालानी कार्रवाई, कई वाहन पकड़े गए

Sat May 2 , 2026
सिंगरौली । जिले में सड़क सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा अभियान चलाया है। परिवहन आयुक्त उमेश जोगा की कार्ययोजना, कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर के मार्गदर्शन और चेकपोस्ट प्रभारी विभा उइके के नेतृत्व में यह कार्रवाई […]

You May Like