बारिश से मौसम में घुली ठंडक; रबी फसल के लिए अब भी नाकाफी

सोनकच्छ। नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। गत दिवस करीब एक घंटे तक हुई बारिश से जहां वातावरण में ठंडक घुल गई, वहीं खेतों में जमा हुआ पानी बहकर निकल गया। बारिश के बाद लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, लेकिन किसानों के चेहरों पर रबी फसलों को लेकर चिंता अब भी बरकरार है।

क्षेत्र में हुई बारिश से कुछ समय के लिए खेतों में पानी दिखाई दिया, लेकिन पानी ठहरने के बजाय बहकर निकल गया। किसानों का कहना है कि रबी फसलों की अच्छी पैदावार के लिए पर्याप्त नमी और अनुकूल मौसम जरूरी है। ऐसे में वर्तमान बारिश को रबी फसल के लिहाज से पर्याप्त नहीं माना जा सकता। इस समय किसानों की निगाहें आगे होने वाली बारिश पर टिकी हैं। पर्याप्त वर्षा होने से खेतों में नमी बनी रहने और रबी फसलों की तैयारी में मदद मिल सकती है। फिलहाल बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है, लेकिन खेती-किसानी के लिए किसानों को अभी और पानी का इंतजार है।

Next Post

मौसम का यू-टर्न: खातेगांव में तेज हवाओं के साथ उड़े धूल के गुबार, जनजीवन प्रभावित

Mon Oct 19 , 2026
खातेगांव। नगर में रविवार शाम को अचानक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह से तीखी धूप और उमस के बाद दोपहर बाद अचानक आसमान में घने बादलों का डेरा जमा हो गया और देखते ही देखते तेज हवाएं चलने लगीं। तेज हवाओं के साथ ही पूरे नगर में […]

You May Like