सिंगर दुबे का म्यूजिक एल्बम आज होगा जारी 

बुधनी। युवा और प्रतिभाशाली सिंगर अचल दुबे उर्फ अचल पुजारी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अपना नया म्यूजिक एल्बम लॉन्च करने जा रहे हैं. एल्बम का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम सहित उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज होते ही खासा चर्चा में आ गया है और दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. इस म्यूजिक एल्बम की खास बात यह है कि इसे नगर की दो बेटियों काव्या ठाकुर एवं विदुषी तिवारी पर फिल्माया गया है. दोनों कलाकार एल्बम में भगवान शिव और माता पार्वती की भूमिका में नजर आएंगी, जिससे एल्बम को धार्मिक और सांस्कृतिक गरिमा भी मिली है. काव्या ठाकुर नगर के पत्रकार राजेश ठाकुर मोनू की पुत्री हैं.अचल दुबे की मधुर आवाज को पहले भी श्रोताओं का भरपूर प्यार मिला है. उनके पूर्व में आए म्यूजिक एल्बमों ने भी अच्छी लोकप्रियता हासिल की है. नए एल्बम को लेकर संगीत प्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. महाशिवरात्रि के अवसर पर यह एल्बम धार्मिक आस्था और स्थानीय प्रतिभा का सुंदर संगम प्रस्तुत करेगा.

Next Post

गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना आवश्यक

Sun Feb 15 , 2026
सीहोर। शहर में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हंै. वहीं शहर को सुंदर और स्वच्छ रखने के लिए भी नपा का अमला सतर्क है. नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने शनिवार को शहर के वार्ड क्रमांक सात में सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा […]

You May Like