चीता गामिनी ने एक और शावक को दिया जन्म : यादव

नयी दिल्ली, 27 फरवरी (वार्ता) पर्यावरण और वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता गामिनी ने एक और शावक को जन्म दिया है। इसके साथ ही गामिनी के शावकों की संख्या चार हो गई है। केंद्रीय मंत्री के अनुसार गामिनी ने इससे पहले इसी सप्ताह बुधवार को तीन शावकों को जन्म दिया था और चौथै शावक को शुक्रवार को जन्म दिया है। इसके साथ ही देश में चीतों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। श्री यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर गामिनी के चौथे शावक के जन्म की जानकारी देते हुए खुशी जताई कि कुनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता गामिनी ने चौथे शावक के जन्म दिया है। उनका कहना था कि इससे पहले गामिनी ने तीन और शावकों को जन्म दिया था।

उन्होंने लिखा “कुनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता गामिनी के चौथे शावक के जन्म की घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है। वन क्षेत्र में चीतों की निगरानी के लिए तैनात वन्यकर्मियों और पशु चिकित्सकों की टीम की गहन निगरानी के बीच चौथे शावक के जन्म की पुष्टि हुई है। चारों शावक स्वस्थ हैं।” उन्होंने बताया कि अब देश में चीतों की कुल संख्या 39 हो गई है। उनका कहना था कि चीतों की संख्या में देश में लगातार हो रही यह बढ़ोतरी चीता परियोजना के तहत वैज्ञानिक प्रबंधन और संरक्षण के प्रति सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उनका कहना था कि चौथे शावक का जन्म देश में चीतों के पुनर्वास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण तथा सकारात्मक कदम है। श्री यादव ने बताया कि इसके साथ ही देश में चीतों की संख्या अब 39 हो गई है, जिनमें 28 भारत में जन्मे शावक शामिल हैं।

Next Post

शराब घोटाला मामला: अदालत ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को किया बरी

Fri Feb 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 फरवरी (वार्ता) दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ साथ अन्य 21 आरोपियों को बरी करते हुए केंद्रीय जांच […]

You May Like