मुलताई में होली का उल्लास: कहीं ढोल की थाप, तो कहीं राम-राम के साथ खेली गई होली

मुलताई । नगर में होली के अवसर पर जगह जगह रंग गुलाल खेलकर एक दूसरे को बधाई देते हुए रंग पंचमी मनाई गई। इस अवसर पर सामाजिक संगठनों द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किए गए। जिसमें समाज के सभी लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते जम कर रंग गुलाल खेला । भार्गव समाज द्वारा राजेन्द्र भार्गव के बिरूल रोड पर स्थित खेत पर होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें समाज के सभी सदस्य मौजूद रहे । बच्चो ने रंग के टांके में खुब आनंद लिया वही बड़े भी पीछे नही रहे,रंग और गुलाल लगा कर एक दुसरे को बधाई देते हुए बाल्टी से रंग वाला पानी भरकर एक दूसरे पर डाला ।जिसके बाद भोजन की व्यवस्था की गई थी। भोजन के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया ।

बस स्टैंड पर होली मिलन समारोह में विधायक ने खेली होली

बसस्टैंड पर धुरेड़ी के दिन बुधवार को टैक्सी यूनियन द्वारा होली मिलन का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक चन्द्रशेखर देशमुख के साथ बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल हुए । जहां पर संगठन के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ ने रंग खेला। भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेंद्र रघुवंशी ने बताया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने होली मिलन के अवसर पर क्षेत्र की जनता के लिए राम राम संदेश भेजा गया है।वहीं पटेल वार्ड में स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय में भी होली मिलन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगो ने उपस्थित रहकर होली मनाई ।

गांधी चौक में व्‍यापारियों ने मनाई होली

नगर के गांधी चौक में गणेश उत्‍सव मंडल द्वारा होली मिलन का आयोजन किया गया । जिसमें व्‍यापारियों सहित बच्‍चो ने बढ चढ कर हिस्‍सा लिया वही संगीत पर जमकर थिरके । चौक में व्‍याप‍ारियों द्वारा बडी से रंग की कढाई बुलाई गई थी। जिसमें एक दूसरे को डालकर रंग लगाया गया।

पुलिस विभाग ने खेली थाने में होली

नगर में धुरेंडी के दिन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारी लायन आर्डर ड्यूटी में सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहते है। जिसके चलते पुलिस विभाग द्वारा धुरेंडी के दूसरे दिन होली मनाई जाती है। इस वर्ष भी गुरूवार को पुलिस विभाग द्वारा सुबह से होली खेलकर रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी एवं थाना परिसर में होली के गानों पर जमकर नृत्य किया।

Next Post

राजधानी में उल्लास के साथ मनाया गया भाई दूज, कायस्थ समाज में दिखी विशेष रौनक

Thu Mar 5 , 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में आज भाई-दूज का पर्व पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न इलाकों में बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी। इस अवसर पर परिवारों में विशेष पकवान बनाए गए और भाई-बहनों […]

You May Like