कानपुर में कारोबारी के बेटे की मौत का मामला, गर्लफ्रेंड पर हत्या की FIR; पुलिस करेगी सीन रीक्रिएट

कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र स्थित रुद्रा ग्रीन अपार्टमेंट में छठी मंजिल से गिरकर कागज कारोबारी विशाल खंडेलवाल के बेटे संभव की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने अपार्टमेंट पहुंचा था। शुरुआती जांच में पुलिस इसे हादसा मान रही थी, लेकिन अब गर्लफ्रेंड के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पूरे घटनाक्रम का सीन रीक्रिएट करेगी। डीसीपी कासिम आबिदी के मुताबिक, फिलहाल मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस साक्ष्य जुटाने और उनके परीक्षण के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

.....

Next Post

चित्रकूट में 13 करोड़ से संवरेगा दिव्य पथ, धनुष चौराहे से पटेल तिराहे तक होगा कायाकल्प

Fri Nov 20 , 2026
चित्रकूट। धर्म नगरी चित्रकूट में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सड़क विकास की बड़ी परियोजना शुरू की जा रही है। धनुष चौराहे से पटेल तिराहे तक करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण कराया जा रहा है। इस मार्ग पर […]

You May Like