भिवाड़ी के रामपुरा मुंडाना औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में आग

अलवर, 18 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले में भिवाड़ी थाना क्षेत्र के रामपुरा मुंडाना औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में अचानक आग लग गई।

फैक्ट्री में आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलने पर दमकल गाड़ियों ने आग बुझाना शुरु किया और करीब आधा दर्जन गाड़ियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री में प्लास्टिक से संबंधित सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई।

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही भिवाड़ी पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Next Post

दीपों से रोशन हुआ सीधी, ‘आशीर्वाद का दीया’ ने दिया सेवा और जनभागीदारी का संदेश

Fri Sep 18 , 2026
सीधी:सेवा, सम्मान और जनभागीदारी की भावना से गुरुवार शाम सीधी जिला दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में जिलेवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामाजिक एकजुटता और सेवा भावना का संदेश दिया। शाम 7 बजे जिले के प्रमुख स्थलों, धार्मिक […]

You May Like