नशीली कफ सिरप की सप्लाई करने वाला फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

सतना।ऑपरेशन प्रहार 2.0 अंतर्गत अमरपाटन पुलिस द्वारा नशीली कफ सिरप की सप्लाई करने वाले फरार आरोपी को आज गिरफ्तार किया गया

थाना अमरपाटन पुलिस द्वारा 31 अक्टूबरको मुखबिर सूचना के आधार पर आजाद चौक अमरपाटन से आरोपी पवन पांडे पिता शारदा प्रसाद पांडे उम्र 29 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती अमरपाटन के कब्जे से 10 शीशी ऑनरेक्स कफ सिरप जप्त कर आरोपी के विरूध्द एनडीपीएस एवम ड्रग कंट्रोल एक्ट एवं बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अपराध क्रमांक 625/25 पंजीबध्द किया गया था।

आरोपी पवन पाण्डेय से नशीली कफ सिरप की सप्लाई के संबंध में पूछताछ करने पर अंकित पटेल पिता रामाश्रय पटेल उम्र 22 वर्ष नि. बेला, वार्ड न. 15 रीवा रोड अमरपाटन से आनरेक्स कफ सिरप लेना बताया था। आरोपी अंकित पटेल जो कि घटना के बाद से फरार चल रहा था को आज अमरपाटन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। निरी विजय सिंह परस्ते थाना प्रभारी अमरपाटन ,उनि मिथलेश त्रिपाठी , प्र.आर. विजय शर्मा , आर. सुरजीत सिंह की सराहनीय भूमिका रही.

Next Post

जयपुर से लाए थे करोड़ों का रेड सैंड बोआ, अशोकनगर में दो तस्कर गिरफ्तार

Sat Nov 1 , 2025
अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति के रेड सैंड बोआ (एरिक्स) सांप की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 और 39 के […]

You May Like