बिग बॉस 19 का आज फिनाले होने वाला है। सीजन 19 का सफर एक रोलरकोस्टर राइड की तरह था, कभी हाई ड्रामा, कभी इमोशन्स, कभी बड़े झगड़े तो कभी दिल छू लेने वाले पल था।
रियेलिटी टीवी का सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस 19 आज अपने ग्रैंड फिनाले के साथ खत्म होने जा रहा है। 7 दिसंबर की शाम सलमान खान द्वारा होस्ट किया गया यह सीजन अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। पूरे सीजन में दर्शकों को जबरदस्त एंटरटेनमेंट, लड़ाई-झगड़े, दोस्ती, गठबंधन और गेमप्ले देखने को मिला। यही वजह है कि बिग बॉस 19 टीआरपी चार्ट में लगातार टॉप 10 में बना रहा।
