अधिक दाम पर किसानों को बेच रहे थे यूरिया, दुकान सील कर विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

राजगढ़ जिले में यूरिया को लेकर संकट कम नहीं हो रहा है. प्रशासन द्वारा पर्याप्त आपूर्ति के बाद भी वितरक किसानों को अधिक दरों पर यूरिया बेच रहे है. बीते 19 दिसम्बर को किसानों द्वारा प्राप्त शिकायत के आधार पर पवन कृषि सेवा केंद्र खुजनेर में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं उपसंचालक कृषि सचिन जैन के मार्गदर्शन में कृषि विभाग के सहायक संचालक कृषि पीएस बारेला एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विशाल भालसे द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई. जिसमें यूरिया कात मूल्य 266.50 रुपए से पर बेचना एवं यूरिया के साथ अन्य गैर अनुदानित उर्वरकों के टेकिंग का मामला सही पाया गया.

कृषकों द्वारा बताया गया की विक्रेता द्वारा किसी भी सामग्री का देयक नहीं दिया जा रहा है. कृषक धर्मेन्द्र यादव निवासी खुजनेर को यूरिया के 2 बेग 1 हजार रूपये में दिए गए एवं पोश मशीन में एंट्री भी नहीं की गई. प्राप्त शिकायतो का मौके पर पंचनामा बनाकर कृषको से कथन लिए गए एवं शेष बचे उर्वरक के भण्डारण को सील कर अग्रिम कार्यवाही हेतु कलेक्टर डॉ. मिश्रा के समक्ष पेश किया गया. कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा उर्वरक विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया. जिसके पश्चात् कृषि विभाग के द्वारा एफआईआर दर्ज की गई.

Next Post

अतिक्रमण हटाए बिना सड़क का काम शुरू, सड़क हुई संकरी

Sun Dec 21 , 2025
पड़ाना। पिछले दो सालों से लोक निर्माण विभाग की मऊ पड़ाना तलेन सड़क मार्ग का काम चल रहा है रोड के दोनों तरफ अतिक्रमण होने के कारण ठेकेदार ने निर्माण कार्य रोक दिया था लेकिन अब वर्तमान में अतिक्रमण हटाये बिना ही काम शुरू कर दिया है. मऊ पड़ाना तलेन […]

You May Like