भोपाल: नगर निगम द्वारा शहर में बिना लायसेंस के संचालित किए जा रहे मैरिज गार्डन्स के विरूद्ध सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में निगम अमले द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित मैरिज गार्डन/लॉन/बैंकविट हॉल/ओपन लॉन का निरीक्षण किया गया और लायसेंस/अनुमति तथा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था न पाए जाने पर 17 मैरिज गार्डन भानपुर विदिशा रोड स्थित भव्य मनोरमा, छोला रोड स्थित मन्नत गार्डन, कबाडख़ाना स्थित सरोवर शादी हॉल, दाता कालोनी स्थित क्रिस्टल मैरिज गार्डन सूरज फाम्र्स, गंगोत्री होटल, शर्मा विष्णु गार्डन, नीलबड़ स्थित शिव सावरिया मैरिज गार्डन, एयरपोर्ट रोड स्थित रोज मैरिज गार्डन, अब्बास नगर स्थित एयरो मैरिज गार्डन.
दाता कालोनी लाउखेड़ी स्थित थ्री जेम्स लाउंज, हलालपुर स्थित वेलकम फार्म गार्डन, फिजा फार्मस, दाता कालोनी स्थित व्हिस्पिंग फार्म , नारियलखेडा स्थित मयूर शादी हॉल, अहाता मनकशा स्थित आलम शादी हॉल, सुभाष कालोनी स्थित तोमर शादी हॉल, हयाती शादी हॉल, डायमण्ड पार्टी हॉल तथा चित्रगुप्त नगर कोटरा स्थित रमेश चंद्र स्मृति सामुदायिक भवन को सील करने की कार्रवाई की। निगम द्वारा उक्त कार्रवाई के पुर्व संबंधित मैरिज गार्डन संचालकों को विधिवत नोटिस भी जारी किए गए थे। निगम आयुक्त हरेंद्र नारायन के निर्देश पर जोनल अधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी एवं अतिक्रमण निरोधक दस्ते के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सील करने की कार्रवाई की।
